मंगलौर पुलिस ने दस हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, गौकशी के अपराधों में रहता था सलिप्त

मंगलौर । प्रतिबंधित मांस की तस्करी जैसे मामलों में लिप्त रहने वाले एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंधित मांस की तस्करी तथा उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन जैसे मामलों में लिप्त रहने वाले एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने करीब पांच महीने पहले गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पुलिस आरोपी को तभी से तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं पढ़ पा रहा था। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहतरम पुत्र मकबूल निवासी ग्राम टांडा भंनेड़ा कोतवाली मंगलौर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *