अनियंत्रित होकर बाइक बस में टकराईं, बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

हरिद्वार । कनखल क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि दुर्घटना करीब साढे़ बारह बजे के आस पास घटित हुई। बैरागी कैंप से वापस लौट रहे भगवती प्रसाद 61 वर्ष पुत्र राम नारायण निवासी ज्ञान लोक कालोनी कनखल की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़ी एक प्राइवेट बस में जा टकराई। घायल बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई घंटों तक चले उपचार के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, संभवत मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो देने के चलते दुर्घटना घटी है। प्राईवेट बस कब्जे में ले ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *