कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के लिए बस अड्डे पर चालकों और यात्रियों को बांटे गए माक्स व सेनेटाइजर, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कोरोना वायरस से हम विजयी होंगे
हरिद्वार । शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी सी रविशंकर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई ने आज हरिद्वार बस अड्डे पहुंच यहां संचालित कार्यालयों बस चालकों तथा आने जाने वाले यात्रियों को कोरोनो वायरस के संक्रमण से बचने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए हैण्ड सेनेटाइजर वितरित किए । कौशिक ने बस स्टेशन जैसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वर्ग के नागरिकों के लिए उचित मूल्य पर सेनेटाइजर उपलब्ध कराये जाने की बात कही। जिला प्रशासन के इस कदम की आवाजाही वाले यात्रियों ने सराहना की।





























