पंचायत चुनाव में टिकट भाजपा में किसी का भी हो उसे जिताना ही कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए: भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्वालापुर विधानसभा के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

हरिद्वार । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ज्वालापुर मंडल की सभी पंचायत सीटों को जीतकर भाजपा की झोली में डालना है। टिकट भाजपा में किसी का भी हो उसे जिताना ही कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। वह छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं से सीधे बात करेंगे। जिसका टिकट वह फाइनल करेंगे उसको जिताकर भेजना है। यह बात उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कही। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अत्मलपुर बोंगला के एक फार्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसको करती है। ज्वालापुर विधानसभा चुनाव में जो गलती कार्यकर्ताओं ने की थी उसको दोहराना नहीं है। बल्कि उस गलती की भरपाई पंचायत चुनाव में दूर करनी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री को लंबे समय तक प्रधानमंत्री ही देखना है। इतना बड़ा समर्थन जनता उनको देगी कभी सपने में भी नहीं सोचा था। कश्मीर में धारा-370 हटाई गई, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण गतिमान है। नेशनल हाईवे बने हैं, आज आम आदमी भी हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी का सैनिक है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा पार्टी से जोड़ें। जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला पंचायत चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतकर अध्यक्ष भाजपा का बनाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश राठौर, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सुशील चौहान, आदेश सैनी, सुनीता यादव, पिकी कश्यप, विकास तिवारी, मोदीमल तेगवाल, योगेश चौहान, मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, सिर मोर सिंह, अमरीश सैनी, सुनील सैनी, प्रो.धर्मन्द्र कुमार, राजवीर कलानिया, हितेश चौहान अनिल अरोड़ा, लव शर्मा, मनोज चौहान, मंजू देवी, रामेश्वर राठौर, सरदार निर्मल सिंह, संगीता प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *