धूं-धूं कर जल उठा घर, अंदर का सामान जलकर राख, शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से मच गया हड़कंप

देहरादून । उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर धूं-धूं कर जल उठा। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि हर कोई सहम गया। जानकारी के मुताबिक पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देवदार का भवन होने के कारण आग और भीषण हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ले में एक घर में सिलिंडर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे विकास मोहल्ला निवासी बलवन्त सिंह रावत के घर में सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *