राजकीय प्राथमिक स्कूल से चोरों ने पंखे व एमडीएम के बर्तन चुराए, प्रधानाचार्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की

पिरान कलियर । गांव रोलाहेड़ी के राजकीय प्राथमिक स्कूल से मंगलवार रात चोरों ने पंखे व एमडीएम के बर्तन चोरी कर लिए। प्रधानाचार्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चोर स्कूल से तीन पंखे, एमडीएम के बर्तन व अन्य सामान ले गए। स्कूल के कागजात इधर-उधर बिखरे थे। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने इमलीखेड़ा चौकी पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कलियर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *