ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: सिंह व वृष राशि वालों को रियल एस्टेट के क्षेत्र में लाभ होगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी। जीवन साथी से विवाद और कलह की स्थिति से बचें। धन के लेनदेने में विशेष सावधानी बरतें। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बढ़ेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा।आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। इन्वेस्ट करके बिजनेस बढ़ाएंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : मीडिया व आईटी में नौकरी करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है। नौकरी में प्रोमोशन की संभावना है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आज कुछ विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह उसमें सफल रहेंगे। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। आप किसी करीबी की मदद करेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : रियल स्टेट व भवन निर्माण से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज आपका तनाव कम होगा। खेलकूद से जुड़े लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है, तो आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे दूर करने में सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : नौकरी में सफलता से खुश रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज आपको साहस पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूरा करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। धन का निवेश करने से बचें।मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आप दिल से दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है धैर्य बनाए रखें।मित्रों के साथ चल रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी। एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज के दिन आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा, जिससे किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाने का मन बनाएंगे। अपने से बड़ों की सलाह काम आएगी। बैंकिंग, आईटी व रियल स्टेट से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों का साथ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : बैंकिंग जॉब में उन्नति होगी। इंश्‍योरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेागा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।निजी कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होगा। आज के दिन कार्यों को पूर्ण करने में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : फाइनेन्स जॉब में लाभ मिल सकता हैं। बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निवेश करें।ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतें। कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आज आप नए काम में निवेश कर सकते हैं। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी व अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : नौकरी में कोई बड़ा लाभ हो सकता है।आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है।जल्दबाजी में कोई जरुरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं। कुटिल लोगों से सावधान रहें। संतान पक्ष की ओर से भी आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *