ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि वालों के लिए न्यायिक, बैंकिंग व आईटी के क्षेत्र में लाभ की है संभावना, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज जाब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। आज गुरु शिक्षा में कुछ नया कर सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। परिवार संग सुखद यात्रा के संयोग हैं।

वृष : व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं लेकिन जाँब में कार्यों में लापरवाही से बचें। धन का आगमन हो सकता है। जाब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। आज आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

मिथुन : बैंकिंग जाँब में प्रोग्रेस हो सकता है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करना पड़ सकता है।आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : आज छात्रों के कॅरियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति की संभावना हैं। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। कोई बकाया धन मिलेगा। आज आप अपनी बहन के विवाह की समस्या का समाधान भी आसानी से कर लेंगे।

सिंह : जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय की योजना बनेगी। आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महतवपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या : जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। यदि आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट लग रही है, तो आज आपको किसी भी यात्रा पर जाने को टालना बेहतर रहेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

तुला : आज पॉलिटिक्स के फील्ड में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं भरा रहेगा, क्योंकि आज आप संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे। सेहत का खयाल रखें।

धनु : राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। आज आप अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर बातचीत करके किसी खुशखबरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।

मकर : छात्रों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज आपका कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। माता की सेहत का खयाल रखें।

कुंभ : जांब को लेकर तनाव रहेगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे । जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलता दिख रहा है।आत्मबल में वृद्धि होगी। शिव की उपासना करें।

मीन : मैनेजमेंट जाँब के लिए शुभ है। न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ होगा। जांब में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं।आज वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छे बदलाव के सकते हैं। भावुकता में लेने से बचना होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *