भगवानपुर में मंगलवार को बाजार से हटाया जाएगा अतिक्रमण, उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

भगवानपुर। उप जिला अधिकारी ने स्थानीय पुलिस, नगर पंचायत व प्रशासन के साथ बैठक आयोजित कर कस्बे में अतिक्रमण को हटाए जाने व आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने नगर पंचायत ईओ बालेन्द्र सिंह, तहसील प्रशासन के नयाब तहसील दार अनिल काम्बोज , थाना प्रभारी अमरजीतसिंह के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की बैठक में उपजिलाअधिकारी ने चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए । जिससे फल सब्जी की ठेलीओ को एक जगह लगाया जा सके जिससे अतिक्रमण से छुट्कारा भी मिलेगा। साथ ही बाजार के अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनने पर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि चिन्हित किए गए अतिक्रमण को नगर पंचायत पुलिस व तहसील की टीम की कल से अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *