ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मेष राशि के जातक आज ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च व निवेश करने से बचें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से दूर रहे। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ में तनाव रह सकता है।

वृष : आज का दिन जाँब में प्रोमोशन या विशेष सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है।

मिथुन : जाँब में प्रगति होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। आज आप अपने प्रेम के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है नए बिज़नेस की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : व्यवसाय में उन्नति होगी। आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके साथी को अपने दिल की बातों से खुश रखने वाले हैं।

सिंह : आज टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए समय मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या : आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा।

तुला : संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी, इसलिए संयम बरतें। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आज मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों को सुलझाने की कोशिश करें। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। वृश्चिक व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। घरेलू मामलों को ध्यान देने की ज़रूरत है।

धनु : आज आईटी ,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए अनुकूल समय है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज लापरवाही से बचें। आपका आज प्यार परवान चढ़ेगा।

मकर : जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें, ग़लतफ़हमी से काम बिगड़ सकता है। आपकी क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

कुंभ : आज का दिन शिक्षा में प्रोग्रेस का है। जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। आज आप धन अर्जित कर सकते हैं। अपनों के व्यवहार से मन आहत रहेगा। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। साथी से आपका प्यार गहरा होगा। आपके कामकाज की सराहना होगी।

मीन : आज किसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कर सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे। आपकी संतान को पुरस्कार मिलने से मन खुश रहेगा। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपके लिए सलाह है कि आप अपने साथी के साथ प्रेम में धीरें -धीरे आगे बढ़ें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *