ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: वृष राशि वालों को आज शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। लव और लग्ज़री के लिए बहुत अच्छा समय है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सुखद यात्रा के संयोग हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आज किसी महिला की मदद से धन लाभ होगा, नए काम में ग्रोथ मिलेगी। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज के दिन संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। जल्द ही अचानक से रुका हुआ पैसा वापस आएगा। आपके लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में कोई बकाया धन मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ऑफिस में कोई भी काम जल्दबाज़ी में ना करें। जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। परिवार में आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी, स्‍वादिष्‍ट खानपान में रुचि रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आज देश विदेश से काम मिलेगा। काम से जुड़ी यात्रा का प्लान बनाएंगे, फलस्वरूप लाभ मिलेगा।कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। आज कर्क व मिथुन राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।आज अपने स्वास्थ्य को बिल्कुल इग्नोर ना करें, छोटी सी परेशानी मुसीबत का सबब बन सकती है, सतर्क रहें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आईटी व बैंकिंग जांब के लिए सफलता का है। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी।ड्राइव करते समय सावधानी बरतें, ओवरस्पीडिंग बिल्कुल ना करें। आज अपने आस पास के लोगों से सावधान रहना चाहिए, बातचीत में सन्तुलित रहें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। आज खर्चों पर नियंत्रण रखें, इन्वेस्टमेंट बिल्कुल ना करें। पार्टनर की सेहत पर भी ध्यान दें, किसी भी प्रकार के मन मुटाव से दूर रहें। खर्च भी अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन लाभ होगा और चैरिटी में भी मन लगेगा। पर्सनल लाइफ में कुछ उदासी आ सकती है, सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी, पर अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। मन में निराशा के भाव रहेंगे। नए रिश्ते जोड़ने के लिए समय अनुकूल है। काम उम्र में बड़ी जिम्मेदारियां पूरी करने में सफल हो। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है, सावधान रहें। मामले को बैठ कर बात करके सुलझाने की कोशिश करें।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *