ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: तुला राशि के जातक आज मुश्किल निर्णय भी आसानी से ले पाएंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा, प्रेम में कलह संभव है। परिवार में अगर किसी का स्वास्थ्य खराब हो तो विषेश ध्यान रखें. किसी रिश्ते को लेकर बुरी खबर भी आ सकती है। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। आज विवाद के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज भौतिक सुख में वृद्धि होगी, मां का स्वास्थ्य बेहतर होगा। यात्रा में लाभ होगा। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। काफी एनर्जेटिक फील करेंगे। बच्चों के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य रखें, नेगेटिव थॉट्स को खुद पर हावी ना होने दें। आज यात्रा के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज आपके द्वारा की गई मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।किसी भी झगड़े में ना पड़ें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार सोच लें। भाइयों व मित्रों का साथ होगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। आज सेहत खिली हुई रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ में भी सुधार रहेगा। धनागमन होता रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, बच्चों के साथ समय बिताएंगे। बहुत से प्लांस भी बनेंगे। अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यापार आपका ठीक रहेगा। आज के दिन प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, परन्तु व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय नहीं है। आस पास के लोगों से अच्छा व्यवहार रखें। पर्सनल लाइफ में लोगों से मुलाकात होगी, ट्रैवल प्लांस भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। नए काम में सफलता मिलेगी, डिवाइन ब्लेसिंग्स की मदद से धन लाभ होगा। निरंतर मेहनत से ख्याति प्राप्त होगी।नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज के दिन शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मुश्किल से मुश्किल निर्णय आसानी से ले पाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी, शॉपिंग का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। हड़बड़ी में कोई काम न करें, नहीं तो किए कराए पर पानी फेर जाएगा। थोड़ा धैर्य रखें आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा से भी आपको लाभ होग। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें, नहीं तो बाद में तनाव हो सकता है। आज परिवार में किसी के भी साथ बुरा व्यवहार ना करें। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) :स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। आज वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। बच्चों की चिंता भी सताएगी। पॉज़िटिव अप्रोच रखें। आज फैमिली के साथ बहुत एंजॉय करेंगे, खुशियां आएंगी। आज आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज के दिन आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। फैमिली में सेलिब्रेशन होगा, दोस्तों या परिवार वालों के साथ पार्टी करेंगे। आज कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका समाजिक कद बढ़ेगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, पैसों के लेन देन, निवेश से बचें। आज कोई जरूरी काम पैसों के चलते टल सकता है। नौकरी व व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *