मीन, धनु और कन्‍या राशि वालों के लिए कारोबार को विस्तार करने का बेहतर समय है, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : आज कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। विवाद के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। रियल स्टेट फील्ड में उन्नति होगी।

वृष: आप कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का मन बनाएंगे। आज यात्रा के योग हैं। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन: शुक्र व बुध छात्रों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। चावल का दान करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

कर्क: दाम्पत्य सुख व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कन्या: आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। सोच को गलत दिशा में भटकने न दें। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।

तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज काम जल्दी पूर्ण न होने पर भी आप न तो हिम्मत हारने वाले हैं और न ही थकने वाले। व्यवसाय में भी उन्नतिा होगी।

वृश्चिक: जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

धनु: बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा।

मकर: समय व्यवसाय व जॉब के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गलत लोगों के संपर्क में आने से बचें।

कुम्भ: आज कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सुखद रहेगा। आकस्मिक धनलाभ का योग है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन: बैंकिंग व मीडिया के लोग सफल रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। रुका धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *