ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मकर व वृश्चिक राशि के जातक आज कार्यालय में वाद-विवाद से रहें दूर, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में नवीन कार्य हो सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आप थोड़े से तनाव में दिखेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुखद यात्रा के संयोग हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातक नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम करने का भी निर्णय लेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज के दिन जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु मित्रों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जो यात्रा आपके लिए काफी सुखद रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी के साथ आप परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। मित्रों से आज लाभ हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। कारोबार में कोई नया निवेश हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी।आय में कमी आ सकती है। मन अशान्त रहेगा। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से भी बचकर रहें। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी।लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी। आय के काफी सारे अवसर मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। कर्क व कुंभ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) :आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कारोबार के विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यवसाय से संबंधित किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। नौकरी में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी।माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *