मेष और कुंभ राशि के जातकों को बिजनेस व नौकरी में हो सकता है लाभ, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष: आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। कारोबार बेहतर होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लें। आज नौकरी से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन: मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क: स्वास्थ्य के लिए अनुकूल समय हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में थोड़ा तनाव रहेगा। नौकरी में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लें देन के प्रति सतर्क रहें। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या : मैनेजमेंट व आईटी के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। बिना विचार करे कुछ न बोलें।

तुला: छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है। काम काज में सुधार होगा।

वृश्चिक: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।आज वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु: आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा।धन का आगमन होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

मकर: आज प्रत्येक कार्य में लाभ होगा। किसी भी बहस या टकराव से बचें। खर्च में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग आज सफल रहेंगे।

कुम्भ: बिजनेस व नौकरी में लाभ का योग है। आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं।आज का दिन सुखद रहेगा।

मीन: आज नौकरी व व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें। नौकरी में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *