ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: सिंह राशि वालों को व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, मीन वालों के आज धन का आगमन हो सकता

मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृष : आज पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन : जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क : आज का दिन राजनीति के लिए सफलता का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह : आज आपको व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार का विस्तार होगा।

कन्या : जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। आर्थिक लाभ सम्भव है।

तुला : जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

वृश्चिक : राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। अन्न का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक परिस्थिति हो सकती है।

धनु : आज जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध की अधिकता हो सकती है।

मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ : आर्थिक सुख में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन : आज धन का आगमन हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता के संकेत हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *