वृश्चिक राशि वालों को आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं नौकरी में सफलता मिलेगी, मीन वाले आज वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें

मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी परिवार में सदभाव बनाये रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष : आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।

मिथुन : जॉब में प्रगति होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

कर्क : आर्थिक विकास होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह : छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या : आज पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में आज कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता मिलेगी। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

धनु : आज उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मकर : जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे।

मीन : आज वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *