ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कन्‍या राशि वालों को आज भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। लोग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों से बहस मत करें। सोशल मीडिया के माध्यम में कोई बुरी सूचना मिलने की आशंका है। आपकी अपने बच्चों से दूरी बनी रहेगी।

वृष: आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। विरोधाभासी मामले एक साथ सामने आयेंगे। विलासितापूर्ण जीवनशैली का आनन्द उठायेंगे। अपने बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें।

मिथुन : आज राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर समय है। आपकी कार्यप्रणाली से आपके सहकर्मी प्रेरणा लेंगे। लोग आपको सम्मान देंगे जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आप मुख रोग से परेशान हो सकते हैं।

कर्क : किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। व्यवसायिक कार्यक्रम अधूरे छूट सकते हैं। परिस्थितियों का मजबूती से सामना करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

सिंह : जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। सिरदर्द और सर्वाइकल की दिक्कत उभर सकती है। छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने से आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन उदर रोग के कारण मन परेशान रहेगा।

कन्या : आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। करियर और पेशे में प्रगति होने के योग बन रहे हैं।

तुला :आज स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं। मन में नये रचनात्मक विचार आयेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करें।

वृश्चिक : छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में आपको जवाबदारी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी मामले में आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।

धनु : आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आज जमीन के सौदे को लेकर सक्रिय रहेंगे। भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रहने दें। आपके प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर : आज व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें। नया काम शुरू करने को लेकर परिजनों से सलाह अवश्य लें। दंपत्तियों के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। धन व्यय के प्रति सचेत रहें। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

कुंभ: व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली से खफा हो सकते हैं। आपको अभी अधिक लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिये। जॉब में प्रगति होगी। प्रेम में कलह हो सकती है। आपके संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

मीन : आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।आर्थिक दृष्टिकोण से काफी शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। प्रेमी जन आपको उपहार दे सकता है। आज के दिन आपको मानसिक परेशानी बनी रहेगी। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *