खुशियों से भरा हुआ है आज का दिन, रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का सपना पूरा हुआ: प्रदीप बत्रा, रुड़की में राम मंदिर में राम जन्म मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष में पूजन का आयोजन

रुड़की । शहर प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है और हम सबको इसका साक्षी बनना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग अपने घरों में दीप जलाकर राम मन्दिर भूमि पूजन का जश्न मनाएं। रुड़की के रामनगर स्थित राम मंदिर में राम जन्म मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष में पूजन का आयोजन किया गया। पण्डित आचार्य कैलाश शास्त्री ने विधि विधान से मंत्रों के साथ पूजन करवाया। इस दौरान नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज सैकड़ों वर्ष पुराना लोगों का सपना पूरा हो रहा है और यह बहुत बड़ा ऐतिहासिक दिन है प्रत्येक व्यक्ति को इसका साक्षी बनना चाहिए और इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,पार्षद पंकज सतीजा, मण्डल महामंत्री संजीव कक्कड़, संजय त्यागी, अजय सिंघल,मयंक मेहंदीरत्ता, भूपेन्द्र पाल, केपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *