भारत को शक्तिशाली देश बनाने में पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अहम भूमिका रही: सचिन गुप्ता, रुड़की में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

रुड़की । सोमवार को नेहरू स्टेडियम पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मनाई गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस दौरान पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने भारत को दुनिया भर में नया मुकाम दिलाया। पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनाने का श्रेय भी स्व. इंदिरा गांधी को जाता है। सचिन गुप्ता ने कहा कि आज चीन भारत के अंदर तक पहुंच चुका है, जबकि इंदिरा गांधी के समय में चीन को मूह की खानी पड़ी। सुभाष सरीन ने कहा कि पूरी दुनिया स्व. इंदिरा गांधी आयरन लेडी के नाम से जानती है। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आज देश गलत हाथों में है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, जो 2024 में भाजपा की कब्र बनेगा। जनता में भाजपा के प्रति मोह भंग हो चुका है।बिजली घर के सामने मिशन रोड़ पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के कार्यालय पर भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, सुभाष सरीन, गोपाल नारसन, हेमेंद्र चौधरी, सुशील कश्यप, रितु कंडियाल, गौरव, रईस अहमद, भूपेंद्र दीवान, पंकज सोनकर, उम्मेद गाजी, भूषण त्यागी, पंकज सिंघल, संजय गुड्डू, सरदार कुलदीप सिंह ने आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *