झबरेड़ा पुलिस ने देसी बंदूक और तमंचे के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

झबरेड़ा । पुलिस ने रविवार देर रात गश्त के दौरान दो लोगों को कस्बे से कुछ ही दूर झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास से एक देसी बंदूक और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर गश्त कर रही थी। उसी समय झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग कस्बे से कुछ ही दूरी पर निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास दो लोग पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों लोगों को आवाज लगाकर रुकने को कहा। लेकिन दोनों लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर दोनों लोगों को दबोच लिया और थाने ले आए। दोनों की तलाशी के दौरान एक के पास से देसी बंदूक तथा दूसरे के पास से एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम जमशेद व जावेद निवासी जटोल थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताए। आरोपियों को पकड़ने में एसआई संजय पूनिया, एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल निशा, मुद्दीन, देवेंद्र, रामवीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *