रुड़की: भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस कर्मियों ने भीड़ को हटाया

रुड़की । हाईवे पर पीरपुरा के पास विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस कर्मियों ने भीड़ को हटाया। शिकारी वाले पीर के पीछे जीमन को लेकर विवाद चल रहा है। पीरपुरा, बिझौली व भगवानपुर चंदनपुर के कई ग्रामीण करीब एक सप्ताह पूर्व विवादित भूमि पर पहुंचे थे और कार्य को रुकवा दिया था।कानूनगो ओम प्रकाश और लेखपाल हरेंद्र रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को भी मौके पर बुला लिया गया और उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण एकत्रित होकर पहुंच गए। कार्य करा रहे लोगों ने काम रोक दिया।सूचना पर भाजपा नेता रविंद्र पनियाला, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष नैय्यर काजमी, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोनिस काजमी और विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोहम्मद आमिर भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक ग्रामीण मौके पर ही डटे रहे। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *