एचआरडीए ने स्वामी आनंद गिरी का अनाधिकृत निर्माण को किया सील, जिलाधिकारी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
हरिद्वार । हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा स्वामी आनंद गिरी का श्यामपुर कांगड़ी स्थित अनाधिकृत आश्रम निर्माण को सील किया गया था। एच0आर0डी0ए0 को यह जानकारी मिली थी कि इनके द्वारा उक्त सील बिल्डिंग में निवास किया जा रहा था और उक्त अनाधिकृत बिल्डिंग में विभाग द्वारा लगायी गई सील को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। जिसके बाद जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय ने सख्त कार्यवाई करते हुए संबंधित अवर अभियन्ता का जवाब तलब किया तथा उक्त अनाधिकृत निर्माण को पुनः सील करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता माधवानन्द जोशी, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार की टीम द्वारा उक्त भवन को पुनः सील कर दिया गया। भवन स्वामी को सील तोडे़ जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा भवन स्वामी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाई के निर्देश जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ने दिए हैं।

