खुद को आर्मी का लेफ्टिनेंट बताकर करता था ठगी, तलाशी के दौरान मिले फर्जी दस्तावेज, एसटीएफ आरोपित से कर रही हैं पूछताछ

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने खुद को आर्मी का लेफ्टिनेंट बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उसने फर्जी स्टार लगी यूनिफार्म भी पहनी हुई थी। आरोपित की पहचान सचिन अवस्थी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपित ने आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर काफी लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया है। आरोपित सचिन अवस्थी के घर से तलाशी के दौरान लैपटाप में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो फर्जी नौकरी देने से संबंधित हैं। साथ ही आर्मी की यूनिफार्म, आर्मी का आइकार्ड समेत अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसटीएफ आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *