उत्तराखंड: वैभव जोशी का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

देहरादून/ लालकुआं। दीना गांव निवासी स्व. भरत नंदन जोशी के पुत्र वैभव जोशी का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त वैभव की कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वैभव वर्तमान में अपनी माता उमा जोशी के साथ पंतनगर में रहते हैं। उमा जोशी पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डिस्पैच सेक्शन में कार्यरत हैं। वैभव जोशी लालकुआं निवासी कांग्रेस नेत्री बीना जोशी के भतीजे हैं। क्षेत्रवासियों ने बीना जोशी और उनके पति शेखर जोशी को दूरभाष पर वैभव की कामयाबी पर शुभकामनाएं दी हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *