भगवान राम के आचरण से हमें पवित्रता की सीख लेनी चाहिए, देवभूमि आदर्श सोसाइटी रजिस्टर्ड की डिजिटल रामलीला में भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
रुड़की । देवभूमि यादव सोसायटी रजिस्टर्ड द्वारा चतुर्थ डिजिटल रामलीला के सातवें दिन रामलीला में मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नरेश धीमान, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, डॉ प्रवीण गोठी जी व पार्षद गणों ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर रामलीला का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने कहा कि भगवान श्री राम के चरित्र से हमें सीख लेनी चाहिए। कहा कि हमारा पूरा भारत रामलीला में रम गया है और भगवान श्रीरामजी को स्मरण कर रहा है। भाजपा नेता नरेश धीमान ने कहा कि रामलीला जोकि देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा कराई जाती है बहुत ही सराहनीय है और युवा पीढ़ी ने यह कर दिखाया है कि युवा बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा और देश के संस्कार बढ़ेंगे इन युवाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और यह हमेशा ऐसे ही बढ़ चढ़कर धार्मिक कार्यों को करते रहे। डॉ प्रवीण गोठी ने कहा कि अभी कोरोना काल गया नही है सतर्क रहना है और मास्क सैनिटाइजर व दूरी बनाकर रहना है जिससे इस महामारी का अंत होगा। मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि हमारे कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष और इस समिति के अध्यक्ष सचिन कश्यप हमेशा जन सेवा के कार्य करते रहते हैं और उनकी पूरी टीम उनका सहयोग करती है इसको देख कर मन प्रसन्न होता है। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु ने कहा हमें श्री राम के बताए हुए मार्ग पर चलना है और उनको आदर्श मानकर आगे बढ़ना है ।मौके पर पार्षद अनूप राणा ,पार्षद संजीव राय, पार्षद शक्ति राणा, पार्षद विजय रावत, पार्षद मंजू भारती ,पार्षद पूनम प्रधान, पार्षद नवनीत शर्मा, पार्षद वीरेंद्र गुप्ता ,पार्षद जेपी शर्मा, पार्षद रमेश जोशी, पार्षद सुबोध चौधरी, पार्षद अंकित चौधरी व समिति के पदाधिकारी राजन धीमान ,योगेंद्र धीमान, धर्मेंद्र शर्मा ,मनीष शर्मा,पंडित राजीव नयन व्यास, सुभाष कश्यप, राजकुमार शर्मा, कमल भाटी ,मोंटू सैनी ,अभिषेक कौशिक ,तरुण कश्यप, विनय कश्यप, प्रदीप चौहान, मयंक देव ,अमित शर्मा ,अनिल पवार, अंकित शर्मा, आदित्य चौधरी ,आदित्य तोमर, संयम वर्मा, आशीष कश्यप, अनमोल शर्मा ,मुकेश प्रजापति ,राकेश यादव सचिन रोड,सचिन नामदेव, अंकित सिंघल ,अभिषेक नामदेव, सचिन तनेजा, पुलकित रोड ,दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे और मंचन में सुपरनखा नाक काटन,खर दूषण वध, व सीता हरण दिखाया गया और सैकड़ों राम भक्तों ने मंचन देखा।

