कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर विकास करती हैं: दीपिका पांडे, भगवानपुर में कांग्रेस का मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन
भगवानपुर । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे ने मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक बताएं। कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को लेकर विकास करती है। भाजपा सरकार में आमजन का नहीं उद्योगपतियों का विकास हो रहा है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ता तैयार है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों का बूथ स्तर पर जोरों शोरों से प्रचार किया जाएगा।





























