पत्नी का था साथी खिलाड़ी से अफेयर, हो गई थीं प्रेग्नेंट, सुसाइट करने वाले थे दिनेश कार्तिक, फिर एक दम बदल गई जिंदगी
बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस समय IPL 2022 में फॉर्म में हैं। उनके इस परफामेंस को देखकर लोग हैरान हैं। सभी उनके इस कारनामे की जमकर तारीफ कर रहे हैं, पर कभी उनके लिए ये सब कभी आसान नहीं था। जब उनके अपनों ने ही घोखा दिया।
उनके सबसे खास दोस्त और उनकी पहली पत्नी ने उन्हें धोखा दिया। इस वजह से वो इतने परेशान हो चुके थे कि सुसाइड करने की सोच रहे थे।

साल 2007 में दिनेश ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी। कुछ साल बाद कार्तिक के दोस्त और टीम में उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय से निकिता का अफेयर चलने लगा। वह मुरली के बच्चे की मां बनने वाली थीं।

ये बात कार्तिक को छोड़ तमिलनाडु के सभी खिलाड़ियों को पता थी। अचानक एक दिन निकिता ने कार्तिक को इस सच्चाई के बारे में बताया और उनसे तलाक लेने की बात कही।
साल 2012 में निकिता ने कार्तिक से तलाक ले लिया और मुरली विजय से शादी कर ली। मुरली IPL में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन करने लगे। वहीं कार्तिक का प्रदर्शन लगातार गिरने लगा। वे टीम से बाहर कर दिए गए। खराब फॉर्म के कारण तमिलनाडु टीम की कप्तानी उनसे छीन कर मुरली विजय को दे दी गई।
कार्तिक डिप्रेशन में चले गए। वो अपनी जिंदगी से इतने परेशान हो गए कि सुसाइड करने की सोचने लगे। बाद में दीपिका के आने से सब कुछ बदल गया। दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से 2015 में शादी की। दीपिका ने पिछले साल जुड़वा बेटों को जन्म दिया।





























