कलियर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर 250 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ महिला को किया गिरफ्तार, दो मौके से फरार

कलियर । पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर मुकर्रबपुर में एक मकान पर छापा मारकर 250 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। दो लोग मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि बीते गुरुवार रात को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कलियर नगर पंचायत के मुकर्रबपुर में एक मकान में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने मकान पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 250 किलो प्रतिबंधित मांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए और एक महिला को गिरफ्तार किया। हालांकि, दो आरोपी छत से कूदकर फरार हो गए। आरोपी महिला नूर फातिमा, नावेद उर्फ निगर और कल्लू उर्फ बहरा के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में थाना प्रभारी जहांगीर अली, एसआई अश्वनी बलूनी ,जमशेद अली, अलियास, राहुल नेगी, गीता, एल ईयू हेडकांस्टेबल हनीफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *