झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

हरिद्वार । रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी राकेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह झोपड़ी में रहने वाले एक युवक की मौत होने की सूचना मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं है ।आसपास वालों से पूछताछ करने पर उसकी पहचान सोनू उम्र 27 वर्ष पुत्र जयवीर निवासी हमीरपुर यूपी के रूप में हुई। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *