लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की ने संगठन विस्तार के क्रम में किया युवा कार्यकारिणी का गठन, वार्ड नंबर 1 से इंजी अनंत सैनी को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

रुड़की । लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की ने संगठन विस्तार के क्रम में नगर निगम क्षेत्र रुड़की के वार्ड नंबर 1 से युवा मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी की सहमति से लोजयुमो रुड़की अध्यक्ष रविंद्र राणा ने वार्ड नंबर 1 सोलानी विहार शेरपुर रुड़की के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर शेरपुर निवासी युवा इंजी अनंत सैनी को मनोनीत किया है जबकि उनकी कार्यकारिणी में महामंत्री अनुज सैनी, कोषाध्यक्ष अजीत सैनी, उपाध्यक्ष नितिन सैनी, विनय सैनी, युवराज सैनी, सुशांत सैनी, निखिल सैनी,सचिव आकाश राडे, आशीष सैनी, अमित सैनी,अमन सैनी, पुलकित सैनी को मनोनीत किया गया है । कार्यकारिणी सदस्यों में उत्तम सैनी, शुभम सैनी, राजा सैनी, पिंटू सैनी, विशाल सैनी, सचिन सैनी, अभिषेक सैनी, नितिन सैनी सौरभ सैनी के नाम शामिल हैं। राणा ने बताया कि इसी प्रकार हर वार्ड में युवा मोर्चा की टीमें गठित की जा रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे रुड़की जिला बनाओ तथा बेरोजगारों को रोजगार दो सहित जनहित के मुद्दों को लेकर मोर्चा द्वारा चलाई जा रही मुहिम को मोर्चा के साथ जुड़कर ताकत अवश्य दें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *