केयर सेंटर में 3900 लोग करा चुके हैं टेस्ट और 900 को लग चुकी है वैक्सीन, शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कोविड-19 के नियमों को लेकर जागरूक अभियान तेज किया

रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा सिंचाई विभाग की नई बिल्डिंग में संचालित कोविड-19 केयर सेंटर में अब तक 3900 लोग कोविड टेस्ट करा चुके हैं और 900 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। टेस्ट कराने और वैक्सीन लगाने का कार्य निरंतर जारी है। इस बीच केयर सेंटर पर सेवा दे रहे लोगों के द्वारा 4000 लोगों को निशुल्क मास्क वितरित किए जा चुके हैं। काफी लोगों को सैनिटाइज दिया जा चुका है। यहां पर अभी भी 10 मरीज भर्ती है जो कि निशुल्क आॅक्सीजन प्राप्त कर रहे हैं। आॅक्सीजन प्राप्त करने वाला कोई गंभीर मरीज न आ जाए इसके लिए ऑक्सीजन के 10 सिलेंडर स्टोर में रखे गए हैं। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज कोविड-19 केयर सेंटर पर अब तक दी गई चिकित्सा सेवा की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि जल्द ही और चिकित्सा सुविधा बढ़ाई जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर आम नागरिक को कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 क्फर्यू में आमजन का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। सरकार द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए ठोस योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पिछले दो-तीन दिन से माहौल काफी कुछ बदला है। अब लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है और सामान्य बीमार खुद घर पर ही अपना गंभीरता पूर्वक उपचार करा रहे हैं। बेड के लिए आपाधापी नहीं है और ना ही सामान्य मरीजों वेंटिलेटर के लिए प्रयास कर रहा है। यह बहुत ही अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर विधायक ने कहा कि सिविल अस्पताल में क्षेत्र के लोगों को काफी अच्छी चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो रही है। सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरुकता और वैक्सीन लगाने का कार्य निरंतर जारी रखे हुए हैं। उन्होंने इस बात के लिए प्रसन्नता व्यक्त की कि अब अफवाहों का दौर पूरी तरह थम गया है। आमजन अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही आम नागरिक जो कि कोविड-19 से स्वस्थ हुआ है वह है। प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आ रहे हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *