प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम एवं फार्मेसी अधिकारी तथा राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए ऐतिहासिक और संवैधानिक पर्व, सेवा भाव से कार्य करने का लें संकल्प: ब्रिजेश कुमार
कलियर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम एवं फार्मेसी अधिकारी तथा राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ब्लॉक रुड़की के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ब्रिजेश कुमार ने कहा कि 15 अगस्त हमारे लिए एक महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं ऐतिहासिक पर्व है। आज ही के दिन देशवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी को सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने ब्लॉक रुड़की के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. गोतेंद्र कुमार, डॉ. दीक्षा नेगी, डॉ. आरती सैनी, अरविंद कुमार सैनी वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन, मनीष कुमार सैनी, रविंद्र प्रताप सिंह नर्सिंग अधिकारी, नेहा, किरण नाथ, बेबी सैनी, शिल्पी, भावना, मनोज कुमार, संजीव कुमार, शुभम कुमार सहित ब्लॉक रुड़की के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






























