गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक नशे का आदि था, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव
भगवानपुर । सिसौना गांव निवासी आसिफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। बताया गया है कि गुरुवार की दोपहर घर में विवाद होने पर, आसिफ ने कमरे में फांसी लगा ली। मामले की जानकारी परिजनों को लगी। परिजनों ने भगवानपुर पुलिस को सूचना दी। भगवान को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। और रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी पीढ़ी भट्ट का कहना है कि मृतक नशे का आदि था। जिस वजह से घर में क्लेश रहता था। और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

