भाकियू अंबावता गुट की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की घोषणा, सुभाष नंबरदार बने प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार । भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने हरिद्वार में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सुभाष नंबरदार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि नवगठित कार्यकारिणी में चौधरी सिताब सिंह व बंशी अहमद प्रदेश महासचिव, सहदीप सिंह प्रदेश प्रवक्ता, सागर सिंह कोषाध्यक्ष, फरमान त्यागी अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा सुदेशना वर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, परविंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग, अखलाक हरिद्वार जिलाध्यक्ष, माया कश्यप जिलाध्यक्ष महिला विंग, रमन सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मौहम्मद दानिश जिला प्रवक्ता, इतेश धीमान जिला मीडिया प्रभारी, रविंद्र चौधरी लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष, आशा चौधरी लक्सर तहसील अध्यक्ष महिला विंग, अरविन्द बबलू तहसील अध्यक्ष लक्सर, सपना चौहान सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *