उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के चैयरमेन बनें प्रोफेसर देवेन्द्र प्रताप सैनी, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, बोले- पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे कार्य

रुड़की । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के चैयरमेन प्रोफेसर देवेन्द्र प्रताप सैनी को बनाया गया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सैनी ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो सच्चे सिपाही को जिम्मेदारी सौंपी हैं उसको वह बखूबी निभाएंगे। कांग्रेस पार्टी की और मजबूती के लिए युवाओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की रीति-नीति से आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय हैं। आमजन सरकार की योजनाओं से त्रस्त आ चुकीं है। सरकार बदलने का फैसला प्रदेश की जनता ले लिया है। कहा कि रुड़की में भी लोग विधायक का परिवर्तन करेंगे। विधायक ने शिक्षानगरी रुड़की को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है।

