उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और प्रादेशिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने कश्मीर में हुई शिक्षकों की हत्या पर रोष जताया

रुड़की। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और प्रादेशिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों की हत्या पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सरकार से आतंकियों को जल्द पकड़कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। हरिद्वार जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं शनिवार शाम गांधी वाटिका सिविल लाइंस में एकत्र हुए। घटना पर रोष जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षक संघों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री व उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर को पत्र भेजकर घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें मृत्युदंड देने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की गई। जम्मू कश्मीर में कार्य कर रहे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की भी मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अशोक चौहान, जिला अध्यक्ष प्रादेशिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पवन सैनी, जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री किरत पाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की मनमोहन शर्मा, मुकेश चौहान, अरुण शर्मा, मनोज धीमान, विजय पाल, विनय सुंद्रियाल, राजेंद्र सैनी, राजीव शर्मा, पंकज त्यागी, पंकज लोचन, रीता रानी, राशु भारद्वाज, दीपक गुप्ता, शमशुद्दीन, रेणु शुक्ला, रेखा शर्मा, अजय सैनी, दिनेश अग्रवाल, अनूप बंसल, प्रदीप कुमार, जीतपाल, अमरपाल, राजबीर, शशिभूषण मिश्रा, आनंद परमार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *