हरकी पैड़ी से सटे घाट पर बुजुर्ग महिला का शव उतराता मिला, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हरिद्वार । हरकी पैड़ी से सटे मालवीय घाट पर सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव उतराता हुआ मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलिंग में फंसे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करीब 60 वर्षीय मृतका की शिनाखत नहीं हो सकी है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बताया कि शव पर किसी तरह का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो सकेगा।

