गरीबों के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं मोदी और धामी सरकार: राजीव शर्मा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अन्नोत्सव कार्यक्रम में लाभार्थियों को वितरित की राशन किट

शिवालिक नगर । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत “अन्नोत्सव” कार्यक्रम की शुरुआत आज सुभाष नगर में लाभार्थियों को राशन किट वितरित कर की। इससे पूर्व जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। सुभाष नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन 1 से लेकर आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक निराश्रित, गरीब अथवा कम आय वाले नागरिकों को मुफ्त खाद्यान्न व राशन उपलब्ध कराया है जो जारी रहेगा जिसके चलते 131 करोड़ की आबादी वाले इस विशाल देश में एक भी आदमी भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न आपूर्ति से लेकर, गरीब आवास, अस्पताल में निशुल्क इलाज तथा पूरे देश का मुक्त वैक्सीनेशन अद्भुत व अकल्पनीय है। तथा पूरी दुनिया में ऐसा करना सिर्फ मोदी जी के ही बस की बात है। सुभाष नगर में अन्नोत्सव कार्यक्रम में सभी स्थानीय सभासद अरूणा देवी, बबीता ,अंकुर, योगेंद्र सैनी,सुमन शर्मा, अनिल राणा, पवन शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, सौरभ सक्सेना, अंकुश मलिक, रोहित चौहान व अन्य क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *