शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया 64 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास, कहा क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना प्राथमिकता
रुड़की । नवीन कृषि मंडी रुड़की के कारोबारियों को अब जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। शहर विधायक प्रदीप बत्रा और मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजेश त्यागी ने आज 64 लाख की लागत से बनने वाले नाले नाला निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस निर्माण के बाद मंडी के साथ अन्य क्षेत्रों को भी इस नाले के बनने के बाद लाभ मिल पाएगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया 64 लाख की लागत से 625 मीटर नाले का निर्माण होगा। इसके बनने के बाद मंडी सहित ग्रीन पार्क कॉलोनी के वासियों को भी जलभराव की जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में समस्याओं का समाधान करना और संपूर्ण विकास करना है।उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही थी जिसके निदान के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। आगे भी अन्य कोई समस्या होगी तो उसके लिए ऐसे ही कार्य करते जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नाला रामपुर चुंगी से शुरू होकर सड़क के बीच होते हुए सोलानी नदी तक जाएगा और इसका हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मंडी में जलभराव की समस्या का से निदान अब हो जाएगा इसके साथ ही अन्य समस्याओं के निदान के लिए भी कार्य किया जाएगा।





























