अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने होनहार बालिकाओं को दिए पुरस्कार, कहा सरकार ने बालिकाओं के लिए शुरू की कई योजनाएं

रूड़की । सुभाष नगर रूड़की में आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने होनहार बालिकाओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दीं। इस अवसर पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की भारत सरकार ने बालिकाओं के लिए शुरू की कई योजनाएं, भारत सरकार ने भी बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं को लागू किया है जिसके तहत बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ एक उल्लेखनीय योजना है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार भी इसे लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कर रही है. अगर हम भारत की बात करें तो भारत में हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है.हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है. यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है. जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *