मोदी सरकार ने गरीब और निर्धन लोगों के लिए चलाईं कई योजनाएं: सुबोध राकेश, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन किट वितरित की गई
भगवानपुर । सोमवार को भगवानपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब और निर्धन लोगों के लिए निशुल्क राशन की जो योजना चलाई है वह बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। जिसका लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान और मज़दूर के उत्थान को लेकर बेहद गंभीर हैं। खाद्यान्न योजना के तहत 20 पात्रों को किट प्रदान की। किट में 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीडीओ कुसुम डोबरियाल, साजिद, उस्मान, प्रीतम सिंह, अबरार, सुशील सैनी, हनीफन, आजम आदि मौजूद रहे।

