ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, की औद्योगिक क्षेत्र में सुविधा दिए जाने की मांग

भगवानपुर । ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में सुविधा दिए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों गाड़ियों का आवाजाही होती है। यहां चालकों और परिचालकों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। शौचालय तक नहीं बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों से लाखों रुपये रोजाना टोल प्लाजा पर टैक्स भी वसूला जाता है। इसके बावजूद कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।बताया कि सालियर पुलिस चेक पोस्ट के पास फ्लाईओवर की ऊंचाई कम होने से ट्रकों के फंसने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसके साथ ही कई अन्य समस्याएं ज्ञापन में बताई गई।कहा कि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट, मंजीत सिंह, अनुज कुमार, अफजाल, संजय कुमार, मोहम्मद नदीम, इसरार, रूपेश शर्मा, सरफराज, मुकर्रम, तौकीर, संदीप, दिलशाद, मुकीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *