पंचायत चुनाव की रंजिश में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

रुड़की । पंचायत चुनाव की रंजिश में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुर्सलीन की तहरीर पर भी तालिब निवासी बलेलपुर, दानिश पुत्र मोहतरम निवासी माधोपुर, तौफीक निवासी सऊदी अरब और सन्नवर उर्फ नन्ना के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। गंगनहर कोतवाली को सफरपुर निवासी मोहम्मद शहजाद ने तहरीर देकर बताया कि वह वसीम, तालिब निवासी बलेलपुर के साथ 26 सितम्बर को कार में सवार होकर गांव लौट रहा था। गांव के चौक के पास मुर्सलीन पक्ष के लोगों ने हथियारों के बल पर घेर लिया था। कार में तोड़फोड़ कर मारपीट की थी। शोर-शराबा होने पर भीड़ बढ़ने पर हमलावर मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मुर्सलीन, नईम, मुस्तकीम पुत्र वहीद, प्रवेज पुत्र मुर्तजा, अनस पुत्र प्रवेज, दानिश पुत्र मुस्तकीम, आजाद और सादिक पुत्र इमरान, फिरोज पुत्र नईम, शाहनवाज पुत्र मुस्तकीम निवासी रुड़की के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *