पांच और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल, भाजपा जिला कार्यालय में पांच और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य को दिलाई गई सदस्यता

हरिद्वार। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को पांच और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलायी।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगला कुबड़ा जिला पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय विजयी रही अनीता देवी, एथल बुजुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र से विजयी निर्दलीय रेनू बाला, मजाहिदपुर सत्ती वाला से विजय रही निर्दलीय अंजू, दरियापुर दयालपुर से विजयी रहे फरहीन, भंगेड़ी महावतपुर से विजयी हुई खुर्शीदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।पुहाना क्षेत्र पंचायत से निर्दलीय विजयी प्रत्याशी इमरान, पाडली गंगा से कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य आमिर अली, निर्दलीय जीते तुलना रामराव, किशनपुर से कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलशाद, खानपुर से कांग्रेस से जीते नीतीश चौधरी एवं भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीती आयुषी राकेश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण। ग्राम प्रधानों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुहाना से ग्राम प्रधान यूनुस, छांगामजरी से ग्राम प्रधान इकबाल, पाडली गंदा से ग्राम प्रधान अखलाक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अतिरक्ति कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनीष चौधरी और उत्तराखंड किसान कांग्रेस व खानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अमित कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हम उनको विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है उसको भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की सरकार शत-प्रतिशत पूरा करेगी। हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है कि कांग्रेस, बसपा एवं निर्दलीय जीते कई प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *