ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि के जातक आज वाहन प्रयोग के प्रति रहें सचेत, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके रुके हुए काम बनेंगे। व्यापार में चुनौतियां सामने आएंगी।

वृष : आज धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। बेवजह के खर्चे आपकी टेंशन बढ़ाएंगे लेकिन इनकम बढ़िया होगी। अपने लवर के साथ भरपूर रोमांस का आनंद लेंगे।

मिथुन : नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते है। नौकरी में आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा। लव लाइफ में तनाव बढ़ेगा।

कर्क : आज कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ओवरसीज बिजनेस में लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा सा तनाव हो सकता है।

सिंह : छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी लेकिन किसी सेविंग स्कीम में धन लगा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ होगा।

कन्या : जॉब में आज कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। शासन का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। इधर-उधर की बातें करने से बचें।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी तरह की चोट लग सकती है इसके प्रति सावधानी रखें। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता मिलेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्चों में कमी रहेगी और इनकम जबरदस्त तरीके से होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के सुखद नतीजे मिलेंगे।

धनु : व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। इनकम अच्छी होगी लेकिन आपके ऊपर काम का बहुत प्रेशर रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी।

मकर : जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। सर्दी या बुखार की शिकायत हो सकती है। नौकरी में समस्या आ सकती है। रुके हुए काम भी बनेंगे।

कुंभ : आज नौकरी में बदलाव हो सकता है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है। सेहत कमजोर रहेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आएगी।

मीन : आज वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। अपनी नौकरी को और मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ मिलेगा। सेहत का खयाल रखें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *