भगवानपुर पुलिस ने 10 हजार रुपये के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
भगवानपुर । पुलिस ने 10 हजार रुपये के फरार इनामी आरोपी को सिकन्दरपुर भैंसवाल के पास से गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में संगठित गैंग बनाकर अपने दैंनिक खर्चो की पूर्ति करने के आरोपी इनाम निवासी सिरचंदी पर गैंगस्टर की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था जो काफी समय से फरार चल रहा था। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इनामी सिकन्दर गांव के पास घूम रहा है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच कर इनाम निवासी सिरचंदी को सिकंदरपुर चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां उसको जेल भेज दिया गया है।

