मुरादाबाद से लाई जा रही स्मैक की खेप पकड़ी, एक गिरफ्तार, एसएसपी ने थपथपाई अधीनस्थों की पीठ

हरिद्वार । मुरादाबाद से तस्करी कर लाई जा रही स्मैक की खेप बरामद करते हुए सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के कब्जे से मिली दो सौ ग्राम स्मैक की कीमत बाजार भाव में कई लाखों रुपये बताई जा रही है। डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने स्मैक की खेप बरामद करने पर अधीनस्थों की पीठ थपथपाई है। कोतवाली रानीपुर कैंपस में वार्ता करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्मैक की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ था। उसी अभियान के तहत सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने संयुक्त टीम का गठन किया था। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के पास एक वाहन को पकड़ लिया। वाहन चला रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने कबूला कि दो सौ ग्राम स्मैक मुरादाबाद से तस्कर लाया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान पुत्र इरफान निवासी गांव भगवानपुर चंदरपुर मंगलौर बताया। एसपी सिटी ने बताया कि मुरादाबाद के रहने वाले सब्बीर नाम के युवक से डिलीवरी ली थी। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी सिडकुल एवं रानीपुर क्षेत्र के कई युवकों को बेचने के लिए स्मैक देता था, उनकी भी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी ने दावा कि बरामद की गई स्मैक की कीमत बाजार में लाखों रुपये है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, एसआई आशीष भट्ट, एसआई समीप पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *