आम आदमी पार्टी ने रुड़की नगर निगम का किया शुद्धीकरण, गोमूत्र का छिड़काव और गोबर से लिपाई, कहा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं अधिकारी

रुड़की। आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को नगर निगम में शुद्धीकरण का कार्य किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने निगम में गोमूत्र का छिड़काव किया। साथ ही नगर निगम के महापौर और अधिकारियों के कार्यालय के बाहर गाय का गोबर से लिपाई की गई। mआम आदमी पार्टी के दीपक लखवान ने कहा कि नगर निगम के महापौर और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिससे शहर का विकास रुक गया है। निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने इस दौरान निगम में जमकर प्रदर्शन भी किया महापौर के खिलाफ नारे लगाए गए। इस मौके पर विजय शर्मा, नरेश प्रिंस, अंकित, सौरव भाटिया, नंदलाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *