देश को राष्ट्र बनाने वाले अम्बेडकर: राजेंद्र चौधरी एडवोकेट

रुड़की। आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम नगर निगम रुड़की स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट एस पी त्यागी की अध्यक्षता एवं संजय गुड्डू पूर्व पार्षद के संचालन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि संविधान के माध्यम से भारत को राष्ट्र बनाने का श्रेय बाबा साहेब अम्बेडकर को जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब अम्बेडकर जी के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा को लेकर गंभीर होना होगा और शिक्षा के बल पर अपनी कामयाबी तलाशने का काम करना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि आज भारत को प्रत्येक नागरिक को संविधान निर्माता बाबा साहेब ने वोट के साथ साथ अनेक समान अधिकार देते हुए भारत के प्रत्येक नागरिक को मज़बूत किया है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में एस पी त्यागी ने कहा कि देश बिना अंबेडकर जी की विचारधारा के प्रगति नहीं कर सकता है इसलिए प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुसार अपना कर्तव्य और अधिकार निभाने चाहिए।
इस अवसर पर विकास त्यागी, नीरज सैनी ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
वहीं महानगर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने अम्बेडकर कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक अम्बेडकर वादी को एकजुट होकर संविधान अनुसार कार्य करते हुए देश सेवा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी भगवान बुद्ध ओर गांधी जी की तरह अहिंसा वादी थे और उन्होंने ज्ञान एवं संवाद से अंग्रेजी सरकार से लड़ाई लड़ी।
इस अवसर पर सुभाष सैनी,नितिन त्यागी, राजा चौधरी एडवोकेट, विजय पाल सिंह, विमल कुमार, राजकुमार, नीरज अग्रवाल उज्जवल पंडित उम्मेद गाजी मकसूद हसन नवीन जैन मोइन खान राव परवेज़ खान ज़ाकिर हुसैन नावेद मलिक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवेश अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *